10th Pass IB MTS Notification Out 2025: 10वीं पास के लिए निकली 362 पद पर एमटीएस की भर्ती ! 56,900 रुपये सैलरी

10th Pass IB MTS Notification Out 2025: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए गृह विभाग के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) में नौकरी पाने का शानदार मौका है ! गृह मंत्रालय में दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए मल्टीटास्किंग स्टाफ के कुल 362 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है , जानकारी के लिए बता दे एमटीएस की इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे , इसके लिए शर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है ध्यान रहे इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस 22 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगा और ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 दिसंबर 2025 है। ऐसे अभ्यर्थी जो इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं एप्लीकेशन विंडो खुलने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस (IB MTS Application Form) का फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या पात्रता है ? कितनी आयु सीमा होनी चाहिए ? अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कैसे होगा हर महीने कितना सैलरी मिलेगा ? इन सब की जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है , कृपया जानकारी को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

IB MTS Notification 2025 – 362 पदों पर हुआ जारी

गृह मंत्रालय इंटेलीजेंस ब्यूरो में , 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए Multi Tasking Staff यानी MTS के कुल 362 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Details (विवरण)Information (जानकारी)
Department (विभाग)Intelligence Bureau (IB)
Name of Post (पद का नाम)Multi-Tasking Staff (MTS)
Total Vacancies (कुल रिक्तियाँ)362
Job Location (नौकरी का स्थान)All over India (पूरे भारत में)
Pay Scale (वेतनमान)₹18,000 – ₹56,900 (Level-1)
Application Start (आवेदन शुरू)22 November 2025
Last Date (अंतिम तिथि)14 December 2025
Age Limit (आयु सीमा)18 – 25 years (वर्ष)
Official Website (आधिकारिक वेबसाइट)mha.gov.in

इंटेलिजेंस ब्यूरो MTS भर्ती फॉर्म भरने की पात्रता

इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी किसी भी विद्यालय या बोर्ड से मैट्रिक अर्थात 10वीं कक्षा (10th/Matric Pass) पास होना चाहिए , इसके अलावा अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा सिलेक्शन ?

इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस के पद पर अभ्यर्थियों का सिलेक्शन टियर 1 एग्जाम , टियर 2 एग्जाम , मेरिट सूची , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

How To Apply : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो की वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  • संबंधित IB MTS Advertisement/ Notification 2025 पढ़ें।
  • नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन फीस जमा करें।
  • अंत में फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें ।

Leave a Comment