UP Free Computer Course Registration Start 2025: 20 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा आवेदन , फ्री में CCC और O Level कोर्स करने का मौका

UP Free Computer Course Registration Start 2025: अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं और फ्री में कंप्यूटर कोर्स कर अपना कैरियर सेट करना चाहते हैं तो आप सभी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से योजना शुरू की गई है , उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए फ्री में कंप्यूटर कोर्स प्रशिक्षण के लिए योजना चलाई जा रही है इस योजना का नाम फ्री कंप्यूटर कोर्स एवं प्रशिक्षण योजना है जिसके तहत अभ्यर्थियों को निशुल्क में कंप्यूटर कॉन्सेप्ट कोर्स (CCC) और ओ लेवल कोर्स सीखने का मौका मिलता है साथ में सीखने के बाद सर्टिफिकेट भी दी जाती है।

20 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश फ्री कंप्यूटर कोर्स (UP Free CCC & O Level Course ) के लिए एक बार फिर से नए चरण का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है , ऐसे अभ्यर्थी चौक फ्री कंप्यूटर कोर्स योजना के तहत ट्रिपल सी और ओ लेवल सीखना चाहते हैं हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 20 नवंबर 2025 से लेकर 1 दिसंबर 2025 तक भर सकते हैं ध्यान रहे आवेदन करने की लास्ट डेट 1 दिसंबर 2025 है।

राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) नरेंद्र कश्यप ने दी जानकारी

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने जानकारी दी है कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन 20 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जा सकता है।
  • आवेदन के लिए दो आधिकारिक backwardwelfareup.gov.in और obccomputertraining.upsdc.gov.in पर शुरु है।
  • जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 दिसंबर से पूरे प्रदेश में एकसाथ प्रशिक्षण सत्र शुरू होंगे।

Important Dates

तारीख सीमाकार्य (Activity)
20 नवंबर – 1 दिसंबरओ-लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण के लिए आवेदन। हार्ड कॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना।
2 – 6 दिसंबरसभी दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन। अभ्यर्थियों का चयन।
7 – 11 दिसंबरचयनित अभ्यर्थियों की सूची को डिजिटली लॉक करना। प्रतीक्षा सूची (Waiting List) तैयार करना।
11 दिसंबर के बाद (संभावित)संस्थाओं द्वारा नीलिट में रजिस्ट्रेशन । प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process) पूरी कराना।

फ्री में CCC और O Level कोर्स करने का मौका

ऐसे अभ्यर्थी जो कंप्यूटर की जानकारी और नॉलेज प्राप्त करने चाहते हैं और सर्टिफिकेट लेना चाहते हैं उन सभी अभ्यर्थियों को ट्रिपल सी और ओ लेवल कोर्स करने का शानदार मौका है कई सारी नौकरियां में सीसीसी और ओ लेवल सर्टिफिकेट अनिवार्य होता है ऐसे में आप सभी निशुल्क में कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट ले सकते हैं।

UP Free Computer Course Eligibility : कंप्यूटर कोर्स करने की पात्रता

उत्तर प्रदेश फ्री कंप्यूटर कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए।

  • आवेदन करने वाला अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी अन्य पिछड़ा वर्ग केटेगरी से होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी की आयु 18 से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक इनकम ₹100000 से कम होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी किसी भी विद्यालय या बोर्ड कम से कम 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

UP Free Computer Course Registration 2025: रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
  • यह है backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in अप्लाई करने की दोनों वेबसाइट , जिसे खोले।
  • वेबसाइट खोलने के बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर और ओटीपी के द्वारा वेरीफाई करें।
  • पूरा कंपलीट एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट।

फार्म की हार्ड कॉपी को , हार्ड कॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।

Leave a Comment