UP Inter College Forth Class Bharti 2025: इंटर कॉलेज में निकली चपरासी की भर्ती ! 10वीं पास करें अप्लाई , 20000 सैलरी

UP Inter College Forth Class Bharti 2025 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग और राजकीय इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है , आउटसोर्स के आधार पर सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से यूपी के राजधानी लखनऊ समेत अन्य कई जिलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चपरासी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस 18 नवंबर 2025 से शुरू है और ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 26 नवंबर 2025 है ऐसे में अगर आप माध्यमिक शिक्षा विभाग इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी करना चाहते हैं तो सेवायोजन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

26 नवंबर तक होगा आवेदन

माध्यमिक शिक्षा विभाग में 59 पदों पर लखनऊ जनपद के लिए चपरासी के पद पर आयोजित की गई भर्ती में अप्लाई करने के लिए अंतिम तिथि 26 नवंबर 2025 है , अभ्यर्थी निशुल्क के ऑनलाइन अप्लाई सेवायोजन पोर्टल पर कर सकते हैं।

योग्यता 10वीं पास

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी भी विद्यालय या बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना चाहिए , महिला पुरुष दोनों अभ्यर्थी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

18 से 40 वर्ष होनी चाहिए आयु

अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए , ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं सरकार के नियम के अनुसार उन्हें आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा सिलेक्शन ?

इसके लिए अभ्यर्थियों का सिलेक्शन बिना परीक्षा डायरेक्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्क्रीनिंग और मेरिट आधार पर की जाती है। अधिक जानकारी सेवायोजन पोर्टल व संबंधित कंपनी से प्राप्त करें।

कैसे होगा ऑनलाइन आवेदन ? जानिए स्टेप

इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरे जाएंगे? इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी नीचे देख सकते हैं।

सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर जाएं और जॉब सीकर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें , रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद अपनी सभी आवश्यक जानकारी को भरकर के अपना प्रोफाइल तैयार करें।

प्रोफाइल तैयार हो जाने के बाद प्राइवेट व आउटसोर्सिंग पर क्लिक करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आर्टिकल के अंत में दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अप्लाई कर सकते हैं।

Apply Online Click Here

नोटिफिकेशन

Leave a Comment