RRB Group D Exam 2025 Mock Test: रेलवे ग्रुप डी भर्ती मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव! घर बैठे करें टेस्ट @rrbbhopal.gov.in

RRB Group D Exam 2025 Mock Test: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अभ्यर्थियों की सहायता और परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और नियमों को सही जानने के लिए टेस्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है , सभी अभ्यर्थी की जानकारी के लिए बता दे यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (Computer Based) होती है अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर क्वेश्चन पूछे जाते हैं।

ऐसे में कंप्यूटर पर क्वेश्चन किस प्रकार से पूछे जाएंगे? कैसे विकल्प का सिलेक्शन करना है? इन सब की जानकारी के लिए आप सभी निशुल्क में रेलवे की वेबसाइट http://rrbbhopal.gov.in पर जाकर मॉक टेस्ट (Mock Test) दे सकते हैं , सभी छात्र-छात्राओं के लिए लिंक एक्टिवेट कर दी गई है। मॉक टेस्ट कैसे देना है इसकी जानकारी आगे दी गई है।

27 नवंबर से होगी परीक्षा , 23 को आएगा एडमिट कार्ड

आप सभी अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दे रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होने जा रही है परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। 27 नवंबर को जंजीर अभ्यर्थियों का परीक्षा होगा उन सभी अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 23 नवंबर को जारी हो जाएगा अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से रेलवे की वेबसाइट से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Online Mock Test : ग्रुप डी भर्ती परीक्षा मॉक टेस्ट में ऐसे हो शामिल

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे की तरफ से मॉक टेस्ट देने का विकल्प शुरू किया गया है।

परीक्षा में प्रश्न कैसे आते हैं ? परीक्षा पैटर्न क्या होगा ? कितना समय मिलता है? क्वेश्चन कैसे सेलेक्ट करना होगा? इन सब की जानकारी के लिए मॉक टेस्ट दे सकते हैं और टेस्ट में शामिल होने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें

  • सबसे पहले रेलवे के ऑफिसियल वेबसाइट http://rrbbhopal.gov.in पर जाएं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद Latest Notice में जाएं।
  • अब यहां पर दिए गए लिंक ” MOCK TEST LINK FOR CBT FOR VARIOUS POSTS IN LEVEL 1 UNDER CEN 08/2024 ” पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया विकल्प खुलेगा।
  • अब Sign In पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नए विंडो खुलेगा यहां अपना लैंग्वेज/भाषा सेलेक्ट करें।
  • सिलेक्ट करते ही आपके सामने स्क्रीन आ जाएगा जहां पर प्रश्न और विकल्प दिए रहेंगे।
  • 100 प्रश्न होंगे , सही विकल्प का चयन करके Save & Next पर क्लिक करना होता है।
  • पूरे प्रश्न हल करने के बाद फाइनल रिजल्ट दिखाता है।

इस तरह आप मॉक टेस्ट ज्वाइन करके , पता कर सकते हैं कि आपको परीक्षा में प्रश्न को कैसे हल करना है? स्क्रीन पर विकल्प को कैसे सेलेक्ट? करना है और क्या नियम होंगे।

जानिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परीक्षा पैटर्न कैसा होगा ?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्न किन-किन विषयों से पूछे जाएंगे कितना नेगेटिव मार्किंग होगा इसकी जानकारी नीचे टेबल में देख सकते हैं।

सेक्शनप्रश्नों की संख्याअंक
जनरल साइंस2525
गणित2525
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग3030
जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स2020
कुल100100
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काट लिए जाएंगे।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 23 नवंबर 2025 को जारी हो जाएगा , अभ्यर्थी रेलवे की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment