PM SVANidhi: सरकार की इस योजना से बिना गारंटी मिलेंगे 90000 रुपये तक लोन ! जाने क्या है स्वनिधि योजना ? कैसे होगा आवेदन

PM SVANidhi: भारत सरकार की तरफ से कई सारी योजनाएं आम जनता और देशवासियों के लिए चलाई जाती है उन्हें योजनाओं में से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना भी शामिल है जो केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए इन योजनाओं की शुरुआत की है , आज आर्टिकल में आपको प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी देंगे की कैसे इस योजना के माध्यम से आप सरकारी लोन ले सकते हैं ध्यान रहे इस योजना की शुरुआत भारत सरकार की तरफ से 1 जून 2020 को की गई थी।

जानिए क्या है योजना का उद्देश्य ?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी पटरी पर कार्य करने वाले श्रमिकों को आर्थिक सहायता के लिए लोन देना ताकि हुए अपने कारोबार यानी व्यवसाय अर्थात बिजनेस को आगे बढ़ा सके। यह योजना उन समय शुरू की गई थी जब कोरोना महामारी के दौरान लोगों के व्यापार यानी रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा था , अब यह योजना वर्ष 2030 तक जारी रहेगी।

सरकार की इस योजना से बिना गारंटी मिलेंगे 90000 रुपये तक लोन !

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत भारत सरकार छोटे-मोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए 90000 रुपये तक का ऋण प्रदान करती है , पहले यह ऋण सीमा 80000 रुपये थी, जिसमें अब 10000 रुपये की वृद्धि कर दी गई है।

यह 90000 रुपये का ऋण लाभार्थी को कुल तीन चरणों में वितरित किया जाता है , जो इस प्रकार से है।

  • पहला चरण 15000 रुपये का होता है।
  • दूसरा चरण 25000 रुपये का होता है।
  • तीसरा चरण 50000 रुपये का होता है।

पीएम स्वनिधि योजना का लाभ किसे मिलता है ?

पीएम स्वनिधि योजना का लाभ स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे दुकानदार) ले सकते हैं, ताकि वे अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकें या उसका विस्तार कर सकें। यह योजना उन्हें बिना किसी गारंटी के किफायती ऋण प्रदान करती है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे होगा ?

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आप PM SVANidhi पोर्टल या UMANG ऐप/वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन पत्र भरें।
  • सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हुआ है।
  • आप ऋण देने वाले संस्थानों (जैसे बैंक, NBFCs, MFIs) की सूची में से अपनी पसंद का संस्थान चुन सकते हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट, जो आयेंगे काम

  • आवेदन के लिए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट होने चाहिए जिसमें निम्न डॉक्यूमेंट शामिल है।
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • वेंडिंग सर्टिफिकेट / पहचान पत्र (यदि उपलब्ध हो) या ULB से सिफारिश पत्र (LoR)
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Leave a Comment