CTET Application Form 2026: सीटेट फरवरी परीक्षा के लिए यहां होगा रजिस्ट्रेशन! फटाफट देखें पात्रता, फीस और आवेदन तरीका

CTET Application Form 2026: सीटेट का एप्लीकेशन फॉर्म भरने का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट और खुशखबरी है। Central Board of Secondary Education (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से सीटेट परीक्षा फरवरी 2026 को लेकर इसका अधिकारी डेट का भी ऐलान कर दिया है अभ्यर्थी से आवेदन आमंत्रित किया जाएगा , सीटेट का ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अभ्यर्थी भर सकते हैं , ध्यान रहे आवेदन का विंडो अभी खुल नहीं है जल्द ही सीटेट एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा जिसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

सीटेट के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होगा , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (Teacher Eligibility Test 2026 ) का आयोजन फरवरी में किया जाएगा , परीक्षा की डेट 8 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

सीटेट के वेबसाइट ctet.nic.in होगा आवेदन

सीटेट के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सीटेट की वेबसाइट पर भरा जाएगा , एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट , मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी होनी चाहिए। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की तिथि और अंतिम तिथि का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।

जानिए पेपर 1 और पेपर 2 के लिए क्या है योग्यता

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( Central Board off Secondary Education ) की तरफ से , सेकेंडरी शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर एक और पेपर दो आयोजित किया जाता है , पेपर 1 में शामिल होने और पास करने के बाद अभ्यर्थी को कक्षा एक से लेकर कक्षा 5 तक शिक्षक बनने का मौका मिलता है , वहीं पेपर 2 पास करने के बाद अभ्यर्थी को कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यालय में शिक्षक बनने की पात्रता मिलता है।

CTET Eligibility Criteria 2026: जानिए दोनों पेपर की पात्रता

CTET पेपरआवश्यक योग्यता (कोई एक)
पेपर 1 (कक्षा 1 से 5)12वीं (50%) + 2 वर्षीय D.El.Ed 12वीं (50%) + 4 वर्षीय B.El.Ed 12वीं (50%) + 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (विशेष शिक्षा) स्नातक + B.Ed (पहले बताई गई योग्यता)
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8)स्नातक + D.El.Ed स्नातक (50%) + B.Ed 12वीं (50%) + 4 वर्षीय B.El.Ed 12वीं (50%) + 4 वर्षीय B.A/B.Sc.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed स्नातक (50%) + B.Ed (विशेष शिक्षा)

8 फरवरी को होगी सीटेट की परीक्षा

सीटेट परीक्षा 2026 का आयोजन इस बार 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा इसका आधिकारिक ऐलान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से पहले ही कर दी गई है , नोटिस जारी कर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में परीक्षा डेट जारी कर दी है अब जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकता है।

सीटेट फॉर्म भरने के लिए कितना लगेगा आवेदन शुल्क! यहां पढ़ें

सीटेट के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए अलग-अलग आवेदन फीस निर्धारित की गई है , आरक्षित वर्ग के अनुसार आवेदन फीस निम है।

कैटेगरीकेवल 1 पेपर के लिए फीसपेपर 1 और 2 (दोनों) के लिए फीस
जनरल/ओबीसी1000 रुपये1200 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग500 रुपये600 रुपये

CTET Application Form 2026: सीटेट परीक्षा 2026 के लिए अप्लाई कैसे करें ? Steps

सीटेट परीक्षा 2026 का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले सीटेट की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
सीटेट की वेबसाइट पर जाने के बाद Latest News पर क्लिक करें।
अब क्लिक करने के बाद ” CTET Application Form 2026 ” लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करते हैं एक नया विंडो खुलेगा यहां पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड बनाएं।
अब यूजर्स नाम और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करें।
पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
एप्लीकेशन फीस जमा करें और अंत में फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।

Official Website ctet.nic.in

Leave a Comment