Rojgar Mela : यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला ! हजारों पदों पर भर्ती ! ₹25000 सैलरी , नहीं होगी परीक्षा , टाटा मोटर्स जैसी कंपनी में नौकरी

Rojgar Mela: 10वीं 12वीं ग्रेजुएशन आदि की पढ़ाई का नौकरी की तलाश कर रहे लाखों छात्र छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है ! अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेला में शामिल होकर नौकरी पाने का शानदार मौका है , मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन होने जा रहा है जहां पर हजारों पदों पर अभ्यर्थियों को रोजगार दिया जाएगा।
युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिशिप मेला 26 नवंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है , यह एक दिवसीय रोजगार मेला सुबह 11 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरिहार में होगा। इस रोजगार मेले का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार, अप्रेंटिशिप और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

अच्छी बात है कि देश और प्रदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां इस मेले में भाग लेकर साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। ऐसे में बेरोजगार युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का बेहतरीन मौका है।

रोजगार मेला में कौन कौन ले सकते है भाग ?

इस रोजगार मेला में भाग लेने के लिए निम्न पात्रताएं होनी चाहिए।

  • जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो।
  • जिन्होंने कम से कम 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की हो।
  • 10वीं, 12वीं पास, स्नातक, तथा आईटीआई पास उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं
  • ITI पास अभ्यर्थियों के लिए कई कंपनियों में विशेष अवसर उपलब्ध हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियां

आयोजित होने वाले इस रोजगार मेला में देश और प्रदेश की 17 निजी कंपनियां भाग ले रही हैं जिसमें अभ्यार्थियों को रोजगार दिया जाएगा।

  • संसूर सृष्टि हर्बल प्रा. लि., छतरपुर
  • टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सानंद (गुजरात)
  • जेबीएम ऑटो लिमिटेड
  • एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस
  • इंटिग्रेडेड पर्सनल सर्विसेज लिमिटेड
  • एसबीआई लाइफ, छतरपुर

रोजगार मेला में 25000 महीने तक मिलेगी नौकरी

इस रोजगार मेला में अभ्यर्थियों को अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग पोस्ट पर नौकरी मिल सकती है अलग-अलग पोस्ट पर अलग-अलग सैलरी निर्धारित होगी। रोजगार मेला में अभ्यर्थियों को 8000 रुपये महीने से लेकर 25000 रुपये महीने तक की नौकरी मिल सकती है।

ऑनलाइन ऐसे करें रजिस्टर ?

  • अगर आप रोजगार मेला में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म नीचे दिए गए लिंक https://forms.gle/X8MhaFuUkmQNwv7F8 पर जाकर भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थियों को रोजगार मेला के दिन अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ रोजगार मेला में शामिल होना होगा।

रोजगार मेला के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • 8वीं, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक एवं आईटीआई की अंतिम वर्ष की मार्कशीट
  • समग्र आईडी / आधार कार्ड
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • रजिस्ट्रेशन की कॉपी

अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो इस मेले में शामिल होकर अपने सपनों को साकार करने का मौका जरूर पाएं।

Leave a Comment