UPSSSC PET Result 2025: यूपी पीईटी रिजल्ट यहां होगा जारी ! मोबाइल फोन से ऐसे देखे अपना रिजल्ट @upsssc.gov.in

UPSSSC PET Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) की तरफ से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया था , परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राओं ने देश भर के अलग-अलग परीक्षा केदो पर 6 और 7 सितंबर को परीक्षा दी थी , अब अभ्यर्थी रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे हैं, सभी को बता दे कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा पेट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा , अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट और स्कोर कार्ड ( Score Card ) दोनों देख पाएंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को अपने पास अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) , रोल नंबर और अन्य डिटेल्स रखनी होगी , इसके बाद रिजल्ट आते ही अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर इन डिटेल्स को डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं हालांकि अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है , उम्मीद लगाई जा रही है कि नवंबर के इसी हफ्ते तक रिजल्ट आ सकता है।

UPSSSC PET Exam Result 2025 – यहां मिलेगा

विवरणमान
परीक्षा बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का नामयूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी)-2025
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा तिथि6 और 7 सितंबर 2025
यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2025 (अपेक्षित)24 नवंबर 2025
रिजल्टऑनलाइन
स्कोर कार्ड की वैधता3 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsssc.gov.in/

किस दिन आएगा यूपी पीईटी 2025 का रिजल्ट ?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से जल्द ही पीईटी का रिजल्ट जारी किया सकता है, आयोग की तरफ से इस परीक्षा कब आंसर की 9 सितंबर को जारी की गई थी वहीं 18 नवंबर 2025 को फाइनल आंसर की जारी किया जा चुका है , अब बताया जा रहा है कि PET का रिजल्ट नवंबर के अंतिम सप्ताह तक आ सकता है। हालांकि अभी इस पर किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

UPSSSC PET Result Check Online 2025 : रिजल्ट देखने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

पीईटी का रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप से मोबाइल में देख सकते हैं ।

  • अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब UPSSSC PET 2025 Result Link लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘Login & View Result ‘ बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

ध्यान रहे अभी आयोग की तरफ से रिजल्ट जारी नहीं की गई है ना ही रिजल्ट के लिंक एक्टिवेट की गई है। उम्मीद है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक रिजल्ट आ सकता है।

Leave a Comment