UP Board 10th English Model Paper 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं अंग्रेजी का मॉडल पेपर हुआ जारी ! ऐसे आएगा अंग्रेजी का पेपर

UP Board 10th English Model Paper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेट का ऐलान आधिकारिक तौर पर कर दिया गया है , इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी 2026 से किया जाएगा और परीक्षा 12 मार्च 2026 तक चलेगा। इस बार यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षा एक साथ शुरू और एक साथ समाप्त होगी। परीक्षा को देखते हुए बोर्ड की तरफ से सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है , अभ्यर्थी मॉडल पेपर को डाउनलोड कर अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हाई स्कूल के हिंदी , अंग्रेजी , विज्ञान , सामाजिक विज्ञान, कला आदि सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी किया है अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से जाकर मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर बोर्ड की तरफ से फ्री ऑफ कॉस्ट प्रोवाइड किया गया है।

UP Board 10th English Model Paper: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 हाई स्कूल अंग्रेजी मॉडल पेपर हुआ जारी

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 हाई स्कूल अंग्रेजी का मॉडल पेपर जारी हो चुका है , अभ्यर्थी तैयारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट से मॉडल पेपर डाउनलोड करें।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल की अंग्रेजी परीक्षा 23 फरवरी, 2026 को सुबह की पाली में होगी , यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।

  • परीक्षा तिथि: 23 फरवरी 2026
  • पाली: सुबह की पाली
  • समय: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
  • प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थी को 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा।
  • प्रश्न पत्र कल 70 अंक का होगा।
  • अंग्रेजी प्रश्न पत्र दो भाग में होगा प्रथम भाग में 20 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे , जो अंग्रेजी विषय के होंगे।
  • भाग 2 यानी B में डिस्क्रिप्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।

पूरा मॉडल पेपर डाउनलोड करें।

Leave a Comment