UP Home Guard Full Notification Out 2025: यूपी होमगार्ड के 41424 पदों पर भर्ती जारी! देखें जिलावार पद, 18 नवंबर से होगा आवेदन

UP Home Guard Full Notification Out 2025: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है! 15 साल से होमगार्ड का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए आखिरकार होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, पूरे उत्तर प्रदेश में कुल होमगार्ड के 41424 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है , यह नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से 17 नवंबर को जारी की गई है , इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस 18 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगा और ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।

यूपी होमगार्ड के लिए 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से जारी यूपी होम गार्ड नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक भरा जाएगा।

विवरणप्रारम्भ तिथिअन्तिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन की तिथि18-11-202517-12-2025
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि18-11-202517-12-2025
जमा किए गए शुल्क के समायोजन की तिथि18-11-202520-12-2025

UP Home Guard Eligibility: यूपी होमगार्ड फॉर्म भरने के लिए योग्यता ?

  • यूपी होमगार्ड फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी किसी भी विद्यालय बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए
  • अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी।
  • ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट , SC और ST वर्ग को 5 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

Physical Eligibility, यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता और ऊंचाई

श्रेणीवर्गपुरुष अभ्यर्थी (न्यूनतम ऊँचाई)महिला अभ्यर्थी (न्यूनतम ऊँचाई)
ऊँचाई (Height)सामान्य / SC / OBC168 सेमी152 सेमी
ST (अनुसूचित जनजाति)160 सेमी147 सेमी
वजन (Weight)सभी वर्गलागू नहीं40 किलोग्राम (न्यूनतम)

यूपी में होमगार्ड के लिए कितनी दौड़ मांगी गई है ?

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थी को दौड़ पूरी करनी होगी , पुरुष वर्ग के अभ्यर्थी को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में और महिला को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

अभ्यर्थीदूरी (Distance)समय सीमा (Time Limit)
पुरुष अभ्यर्थी4.8 किमी28 मिनट
महिला अभ्यर्थी2.4 किमी16 मिनट

UP Home Guard Notification , District Wise Post: जिलावार नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से यूपी होमगार्ड के कुल 41424 पदों के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में नोटिफिकेशन जिला वार जारी कर दिया गया है , नोटिफिकेशन में जिला बार पदों की संख्या प्रदर्शित की गई है।

यूपी होमगार्ड जिलावार पदों की संख्या

क्र.सं.जनपद नामरिक्तियों की संख्या / खाली पद
1आगरा1232
2फ़िरोज़ाबाद484
3मैनपुरी383
4मथुरा489
5अलीगढ़853
6एटा329
7हाथरस495
8कासगंज299
9बरेली761
10बदायूं629
11पीलीभीत451
12शाहजहाँपुर720
13मेरठ688
14गाजियाबाद102
15बुलन्दशहर663
16बागपत218
17हापुड़268
18गौतमबुद्ध नगर421
19मुरादाबाद462
20रामपुर382
21अमरोहा354
22बिजनौर573
23सम्बल560
24सहारनपुर586
25मुज़फ्फरनगर395
26शामली307
27अयोध्या452
28बाराबंकी615
29सुल्तानपुर551
30अम्बेडकर नगर434
31अमेठी453
32चित्रकूट242
33हमीरपुर340
34बांदा481
35महोबा111
36गोण्डा826
37बहराइच659
38बलरामपुर551
39श्रावस्ती221
40झाँसी456
41ललितपुर188
42जालौन433
43कानपुर नगर1947
44कानपुर देहात380
45इटावा485
46फतेहगढ़420
47कन्नौज320
48औरैया332
49लखनऊ1371
50हरदोई1072
51सीतापुर927
52रायबरेली472
53खीरी629
54उन्नाव738
55आज़मगढ़867
56मऊ318
57बलिया704
58बस्ती537
59सिद्धार्थनगर419
60संतकबीर नगर252
61गोरखपुर830
62कुशीनगर624
63देवरिया667
64महाराजगंज462
65मिर्ज़ापुर476
66भदोही43
67सोनभद्र250
68प्रयागराज1219
69फतेहपुर583
70प्रतापगढ़726
71कौशाम्बी290
72वाराणसी1004
73गाज़ीपुर693
74जौनपुर900
75चन्दौली350

Application Fees , यूपी होमगार्ड का फॉर्म भरने के लिए आवेदन फीस

यूपी होमगार्ड भर्ती का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी को आवेदन फीस जमा करना होगा , आरक्षित वर्ग के अनुसार आवेदन फीस नीचे टेबल में देख सकते हैं।

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य (General)400 रुपये
ओबीसी (OBC)400 रुपये
ईडब्ल्यूएस (EWS)400 रुपये
एससी (SC)300 रुपये
एसटी (ST)300 रुपये
दिव्यांग (PH/Disabled)300 रुपये

यूपी होमगार्ड में कैसे होगा सिलेक्शन ?

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कई स्टेप्स में किया जाएगा।

  • पहले चरण में अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
  • दूसरे चरण में अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट होगा।
  • फिर अभ्यर्थी का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।
  • अंत में अभ्यर्थी का मेडिकल टेस्ट होगा।

लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी से सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे , जो कल 100 अंक का होगा , जिसके लिए अभ्यर्थी को 2 घंटे का समय मिलेगा।

UP Homeguard 2025 Apply Online : यूपी होमगार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें ?

उत्तर प्रदेश होमगार्ड का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन करें।

OTR रजिस्ट्रेशन करने के बाद निम्न स्टेप से फॉर्म भर सकते हैं।

  • सबसे पहले अप पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpg.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद UP Homeguard Application Form 2025 पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलेगा यहां पर अपना UP Homeguard OTR Number और अन्य डिटेल्स डालकर लॉगिन करें।
  • अब पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
  • सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी अपलोड करें।
  • अंत में फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
ऑनलाइन आवेदन Click Here
आधिकारिक नोटिफिकेशन Click Here

Leave a Comment