Bihar Students Good News : शिक्षा विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है क्योंकि जल्द ही इसी हफ्ते बिहार में शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाइब्रेरियन के 4000 से ज्यादा पदों पर भारती का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है , नोटिफिकेशन जारी होने की अभी आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है हालांकि इसको लेकर प्रक्रिया तेज हो चुकी है।
लाइब्रेरियन के पद पर कितनी सैलरी मिलेगी इसको लेकर शिक्षा विभाग में वित्त विभाग को इन पदों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए कहा है , प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी हफ्ते या दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक लाइब्रेरियन का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। आइए जानते हैं बिहार में लाइब्रेरियन अन्य पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए कौन-कौन लोग आवेदन कर सकते हैं ?
14 साल बाद आ आ रही लाइब्रेरियन की भर्ती
बिहार में लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पिछले 14 साल से बंद थी , हालांकि अब लंबे समय के बाद भर्ती प्रक्रिया खोलने जा रही है ऐसे में बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर खाली पदों पर भर्ती होगी अनुमान है कि 4000 पदों पर लाइब्रेरियन का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा , आखरी बार इस पद पर वर्ष 2011- 12 में नियुक्ति हुई थी , तब से लेकर अभी तक लाइब्रेरियन की कोई भर्ती नहीं हुई।
जानिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस (पुस्तकालय विज्ञान) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, न्यूनतम 45% अंकों के साथ।
आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक में 5% की छूट (40% अंक पर्याप्त)।
उम्मीदवार का संबंधित पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
आयु संबंधी नियम और शर्तें
- लाइब्रेरियन भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है।
- नई नियमावली के तहत अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- यह छूट पिछली भर्ती के बाद आयु पार कर चुके उम्मीदवारों को लाभ देगी।
- कुल रिक्तियों में से 35% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जा सकते हैं।
- इससे राज्य की छात्राओं और महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी का बेहतर अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे होगा जानिए? पूरा प्रोसेस
इसी हफ्ते या दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक बिहार में लाइब्रेरियन का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा , इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की डेट सामने आएगी। अभ्यर्थी निम्न प्रक्रिया को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अब New Registration में जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद Login करके फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Note – इसी हफ्ते दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक नोटिफिकेशन आएगा , जिसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खुलेगा।