District Court Clerk Recruitment 2025: जिला अदालत में बाबू बनने का शानदार मौका ! हर महीने मिलेगी 29200 सैलरी

District Court Recruitment 2025: जिला अदालत में बाबू बनने का शानदार मौका है ! अगर आप भी 10वीं 12वीं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई करके नौकरी की तलाश में है तो आप सभी के लिए जिला अदालत में क्लर्क अर्थात बाबू भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अमृतसर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कोर्ट में क्लर्क के कुल 60 पदों पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए 21 नवंबर 2025 से आवेदन शुरू हो चुका है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है ऐसे में अगर आप इसके लिए योग्य और इच्छुक है तो एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आईए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

जिला अदालत में बाबू बनने का मौका

अमृतसर डिस्ट्रिक्ट एंड जज कोर्ट में कुल 60 पदों के लिए जिला अदालत में बाबू का नोटिफिकेशन जारी किया गया है , इसके लिए अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। क्लर्क पद के लिए फॉर्म भरने की योग्यता क्या है ? और एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें ? इसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है।

District Court Clerk Eligibility : जरूरी योग्यता

  • क्लर्क पोस्ट के लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु अभ्यर्थी किसी भी विषय से ग्रेजुएशन / BA, BSC, पास होना चाहिए।
  • 10वीं तक अभ्यर्थी पंजाबी भाषा की पढ़ाई किया होना चाहिए।
  • कंप्यूटर संचालन में अनुभव होना चाहिए।

18 से 37 साल के अभ्यर्थियों को मौका , आयु में छूट

जिला अदालत में क्लर्क पोस्ट का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से लेकर 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं सरकार के नियम के अनुसार उन्हें आयु में छूट दी जाएगी।

हर महीने मिलेगा 29200 सैलरी

अमृतसर जिला एंड स्टेशन जज कोर्ट में क्लर्क के पद पर चयनित होने पर अभ्यर्थियों को 29200 महीने सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

कैसे होगा सिलेक्शन?

इसके लिए अभ्यर्थियों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जिसमें , जिसमें विषय जनरल नॉलेज और इंग्लिश कंपोजीशन है , क्वालीफाइंग मार्क्स 40% है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी का फिर अंत में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।

District Court Clerk Recruitment 2025 Apply : आवेदन कैसे करें

इसके लिए फॉर्म भरने का प्रोसेस ऑफलाइन निर्धारित किया गया है ऐसे में अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भर के डाक द्वारा निर्धारित पते पर भेजना होगा।

सबसे पहले अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरें और उसके साथ सभी प्रकार के आवश्यक डॉक्यूमेंट को अटैच करें। सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फार्म को एक लिफाफे में पैक करके इसे निश्चित पते पर लास्ट डेट से पहले भेजें।

द डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स अजनाला रोड, अमृतसर

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म देखने के लिए क्लिक करें।

Leave a Comment