EPFO Employee Pension: गुड न्यूज़! EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की बढ़ जाएगी पेंशन!

EPFO Employee Pension: देश भर के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोड़ों कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है! ईपीएफओ कर्मचारियों के पेंशन से जुड़े एक बड़े बदलाव की तैयारी में है , मिली जानकारी के मुताबिक अगर कर्मचारी भविष्य निधि वेतन सीमा को ₹15000 से बढ़कर ₹25000 करने का प्रस्ताव लागू होता है तो इससे एक करोड़ से अधिक कर्मचारी भविष्य निधि पेंशन धारकों को को फायदा होगा।

जानकारी के लिए बता दे ₹15000 प्रति महीने की सीमा वर्ष 2014 में 6500 से बढ़ाए जाने के बाद अपरिवर्तित है , तब से अभी तक इसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

EPS पेंशन सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव , कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत

कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार Employees’ Pension Scheme (EPS) की वर्तमान वेतन सीमा में बदलाव पर विचार कर रही है।

अभी EPS के तहत पेंशन की गणना के लिए अधिकतम वेतन सीमा 15000 रुपये महीने तय है , इसका सीधा साधा मतलब यह है कि किसी कर्मचारी का वेतन 25000 या 40000 रुपये से अधिक होने के बावजूद पेंशन केवल 15000 रुपये के आधार पर कैल्कुलेट की जाती है , अब इसे बढ़ाकर 25000 रुपये हर महीने करने का प्रस्ताव है, जिससे पेंशन की राशि भविष्य में काफी बढ़ सकती है।

जानिए आखिर क्या है मौजूदा नियमों में समस्या

  • केवल वे कर्मचारी शामिल किए जाते हैं जिनका मूल वेतन 15000 रुपये महीने तक है।
  • 15000 रुपये से थोड़ा ज्यादा कमाने वालों को EPS में शामिल करना कंपनी के लिए अनिवार्य नहीं है।
  • इससे लाखों शहरी निजी कर्मचारी कम वेतन होने के बावजूद रिटायरमेंट के लिए पक्की पेंशन से वंचित रह जाते हैं।
  • कंपनियां भी इस सीमा के कारण कर्मचारियों को EPS में जोड़ने से बचती हैं, जिससे उनका भविष्य असुरक्षित हो जाता है।

सीमा बढ़ने से क्या होगा फायदा?

अगर EPS वेतन सीमा 25,000 रुपये की जाती है, तो कई सारे फायदे होंगे

  • ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारियों की पेंशन राशि भी बढ़ेगी।
  • रिटायरमेंट के बाद आर्थिक स्थिरता में सुधार होगा।
  • अधिक कर्मचारियों को EPS का दायरा मिलेगा।
  • कंपनियों पर भी कर्मचारियों को पेंशन योजना से जोड़ने की जिम्मेदारी बढ़ेगी।

सरकार के इस प्रस्ताव से कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी और EPS पहले से कहीं अधिक प्रभावी बन सकेगा , अगर सीमा बढ़ाने पर जल्द निर्णय होता है तो लाखों कर्मचारियों के लिए यह बड़ा सुधार साबित होगा।

Leave a Comment