अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप सभी की जानकारी के लिए बता दे मार्केट में एक नया फोन लॉन्च हो चुका है, HONOR अपनी नई HONOR 500 सीरीज़ को आज 24 नवंबर को चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है , इस लाइनअप में दो मॉडल में HONOR 500 और HONOR 500 Pro शामिल होंगे।
लॉन्च से पहले ही कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस सीरीज़ का फोकस 200MP पोर्ट्रेट कैमरा , बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर (Powerfull Processor) पर होगा , इसके अलावा दोनों फोन में क्रिस्टल-क्लियर फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो प्रीमियम लुक (Preminum Look) के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देने का वादा करता है।
HONOR 500 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन
सीरीज़ का प्रो मॉडल काफी पावरफुल स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा , इसमें 6.55-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करेगा।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 12GB/16GB LPDDR5X RAM और 256GB से 1TB तक स्टोरेज विकल्पों के साथ जोड़ा जाएगा , फोन Android 16-बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलेगा।
कैमरा सेटअप इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 1/4″ सेंसर वाला 200MP प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर मिलेगा।
इसके साथ 12MP ऑटोफोकस अल्ट्रा-वाइड लेंस , मैक्रो मोड और 50MP IMX856 3X पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह 4K सपोर्ट करेगा।
फ्रंट में 50MP कैमरा उपलब्ध होगा। पावर के लिए फोन में बड़ी 8000mAh बैटरी और 80W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
HONOR 500 के संभावित स्पेसिफिकेशन
HONOR 500 मॉडल भी काफी दमदार फीचर्स के साथ आएगा , इसकी खास बात है कि इसमें भी 6.55-इंच का FHD+ OLED 120Hz डिस्प्ले दिया जाएगा।
प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट हो सकता है, जो 3.2GHz तक की स्पीड देता है।
यह मॉडल भी 12GB/16GB RAM और 256GB से 1TB तक स्टोरेज के के साथ आएगा , सॉफ्टवेयर यहां भी MagicOS 9.0 पर आधारित होगा।
कैमरे की बात करें तो इसमें भी 200MP प्राइमरी कैमरा, OIS support , 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलेगा। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।
साथ ही यह फोन भी 8000mAh बैटरी से लैस होगा।