IB MTS Vacancy 2025: अगर आपका भी सपना है सरकारी विभाग में नौकरी प्राप्त करने का तो आप सभी के लिए सुनहरा मौका है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो में दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए मल्टीटास्किंग स्टाफ आसान शब्दों में कहे तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्थात चपरासी के पद पर भर्ती का आयोजन किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस 22 नवंबर 2025 से शुरू है और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 दिसंबर 2025 है ऐसे में अगर आप इंटेलिजेंस से भी रूम में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसका ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में ऑफिशियल वेबसाइट http://mha.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।
जानिए योग्यता और आयु सीमा क्या है ?
- इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की योग्यता केवल 10वीं पास है।
- अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी।
- ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट , SC और ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट है।
10वीं पास अभ्यर्थी के लिए 362 पदों पर निकली भर्ती
गृह मंत्रालय , इंटेलीजेंस ब्यूरो पूरे भारत स्तर पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 362 पदों पर एमटीएस की नौकरी निकाली गई है। पदों का विवरण इमेज में देख सकते हैं।

जानिए कितने रुपए मिलेगा सैलरी ?
इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस के पद पर नौकरी मिलने के बाद अभ्यर्थियों को लेवल 1 के अनुसार , सैलरी दी जाएगी। जिसमें सैलरी की शुरुआत 18000 रुपये से होगी और अधिकतम वेतन सीमा 56900 रुपये तक है। इसके अलावा कर्मचारियों को केंद्र सरकार के स्वीकार भत्ते मिलेंगे+ मूल वेतन का 20% विशेष सुरक्षा भत्ता भी मिलेगा जो अतिरिक्त वित्तीय लाभ प्रदान करेगा।
IB MTS Exam Pattern : कैसा होगा परीक्षा पैटर्न ? सिलेक्शन प्रोसेस
| टियर एग्जाम का विवरण | एग्जाम का तरीका | मार्क्स | समय | |
|---|---|---|---|---|
| विवरण | कुल मार्क्स | |||
| टियर-I | ऑब्जेक्टिव टाइप MCQs का ऑनलाइन एग्जाम, जो 4 हिस्सों में बंटा हुआ है। जिसमें 100 सवाल होंगे, हर सवाल 1 नंबर का होगा: a) जनरल अवेयरनेस: 40 b) क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 20 c) न्यूमेरिकल/एनालिटिकल/लॉजिकल एबिलिटी और रीजनिंग: 20 d) इंग्लिश लैंग्वेज: 20 [हर गलत जवाब के लिए ¼ नंबर की नेगेटिव मार्किंग।] | 100 | 100 | 1 घंटा |
| टियर-II | इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन पर डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (इंग्लिश लैंग्वेज के बेसिक्स, इसकी वोकैबुलरी, सही ग्रामर, सेंटेंस स्ट्रक्चर, सिनोनिम्स, एंटोनिम्स और इसका सही इस्तेमाल, वगैरह, कॉम्प्रिहेंशन और पैराग्राफ राइटिंग को टेस्ट करने के लिए 150 शब्दों में) [टियर-II एग्जाम क्वालिफाइंग नेचर का होगा जिसमें क्वालिफाइंग मार्क्स -20 होंगे] | 50 | 50 | 1 घंटा |
IB MTS Recruitment Apply Online 2025 : ऑनलाइन अप्लाई करने के स्टेप्स
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mha.gov.in/en पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब क्लिक करने के बाद संबंधित भारती का नोटिफिकेशन पढ़ें।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- अब पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
- सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस जमा करें और फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।