KVS NVS Recruitment Exam Date Released: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती की परीक्षा की डेट हुई जारी ! देखे कब शुरू होगी परीक्षा ?

KVS NVS Recruitment Exam Date Released: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय दोनों में मिलाकर कुल 14967 पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया है इसमें अलग-अलग विषयों के शिक्षक और नॉन टीचिंग के पोस्ट शामिल है , नवोदय विद्यालय में भर्ती के लिए आयोजित होने वाली टियर 1 परीक्षा की डेट भी जारी कर दी गई है। जारी विज्ञापन के अनुसार केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालय में Tier 1 परीक्षा का आयोजन 10 और 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

हालांकि अभी केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में शिक्षक और नॉन टीचिंग के पदों पर आयोजित की गई भारती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू है एप्लीकेशन फॉर्म 14 नवंबर 2025 से भरे जा रहे हैं और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है ऐसे में अगर आप केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक या नॉन टीचिंग पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट www.CBSE.gov.in , kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

KVS Recruitment 2025 : केंद्रीय विद्यालय में 9126 पदों पर निकली भर्ती

पद का नामपदों की संख्या
प्रिंसिपल134
वाइस प्रिंसिपल58
असिस्टेंट कमिश्नर ग्रुप ए08
पीजीटी1465
टीजीटी2794
लाइब्रेरियन147
पीआरटी (स्पेशल एजुकेटर, पीआरटी, पीआरटी म्यूजिक)3365
नॉन टीचिंग पद (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, स्टेनो ग्रेड 1, स्टेनो ग्रेड 2)1155
कुल9126

नवोदय विद्यालय में निकली 5841 पदों पर भर्ती

पद का नामपदों की संख्या
प्रिंसिपल93
असिस्टेंट कमिश्नर (एकेडमिक) ग्रुप ए09
पीजीटी1513
पीजीटी (मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज)18
टीजीटी2978
टीजीटी (थर्ड लैंग्वेज)443
नॉन-टीचिंग पद (जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट हेडक्वार्टर व आरओ कैडर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट जेएनवी कैडर, लैब अटेंडेंट, एमटीएस हेडक्वार्टर व आरओ कैडर)787
कुल पोस्ट5841

केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती आयु सीमा क्या है ?

केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है वहीं आवेदन करने की अधिकतम आयु अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है जिसे अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। प्राइमरी टीचर के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष , TGT टीचर के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष पीजीटी टीचर के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष , वही प्रिंसिपल की अधिकतम आयु 35 से 50 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी।

देखिए अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय दोनों में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई है , कुछ पदों की शैक्षणिक योग्यता नीचे दी गई है। विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

पद का नामयोग्यता
पीआरटी (प्राइमरी टीचर)50% अंकों के साथ 10+2 + डीएलएड/बी.एल.एड + सीटीईटी पेपर I पास।
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट12वीं पास + इंग्लिश टाइपिंग 30 WPM या हिंदी टाइपिंग 25 WPM।
एमटीएस10वीं पास।

जानिए कैसा होगा नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन

नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक और नाम टीचिंग के अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.CBSE.gov.in , kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाएं फिर उसके बाद संबंधित वैकेंसी का नोटिफिकेशन पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करके ऑनलाइन करें।

Leave a Comment