Ladli Bahna Yojana 5000 Rupees Monthly , 31th Installment 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत मध्य प्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता के दौर पर 1250 रुपये से लेकर ₹1500 की धनराशि ट्रांसफर की जाती है , मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तरफ से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और बड़ी राहत दी गई है , अब प्रदेश की महिलाओं को 31वीं किस्त के साथ-साथ बड़ा फायदा होने वाला है , सरकार की तरफ से हाल ही में एक अनाउंसमेंट कर बताया गया कि उद्योगों में कार्य करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹5000 अतिरिक्त दिए जाएंगे।
मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता में बढ़ोतरी के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना में बड़े बदलाव किए हैं , सरकार का कहना है कि इस कदम से प्रदेश की महिलाएं रोजगार के क्षेत्र में अधिक सशक्त बनेंगी और बेहतर आय अर्जित कर सकेंगी , पहले इस योजना के तहत महिलाओं को 1,250 रुपए प्रति माह मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 1,500 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।
लेकिन इस बार सरकार ने सिर्फ योजना की राशि ही नहीं बढ़ाई, बल्कि कामकाजी महिलाओं के लिए एक और बड़ा प्रोत्साहन जोड़ दिया है।
कामकाजी महिलाओं को मिलेगा हर महीने 5000 रुपए अतिरिक्त
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि यदि कोई लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिला किसी उद्योग, फैक्ट्री या प्रोडक्शन यूनिट में नौकरी करती है, तो उसे सरकार की ओर से अलग से 5000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।
इस तरह कामकाजी महिलाओं की कुल आय इस प्रकार होगी
- फैक्ट्री/उद्योग से मिलने वाला वेतन
- सरकार की ओर से 5000 रुपए
- लाड़ली बहना योजना के 1500 रुपए
सीएम के अनुसार इस फैसले से महिलाएं 12000 से 13000 रुपए महीने तक आसानी से कमा सकेंगी। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
इन महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपए महीने
- जो महिलाएं लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत है।
- जो महिलाएं किसी उद्योग/फैक्ट्री/मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में नियमित नौकरी करती है।
- EPF/ESI या फैक्ट्री उपस्थिति रिकॉर्ड में नाम मौजूद हो।
- महिलाओं को हर महीने मासिक वेतन मिल रहा हो।
दिसंबर में आएगी 31वीं किस्त
नवंबर समाप्त होने के साथ ही बहनों को दिसंबर की 31वीं किस्त का इंतजार है।
योजना की बढ़ी हुई राशि हर महीने की तरह 7 से 10 दिसंबर के बीच जारी होने की संभावना है।
बढ़ी हुई किस्त से महिलाओं की बचत और आर्थिक सुरक्षा दोनों में सुधार देखा जा रहा है।
यह नई पहल न सिर्फ महिलाओं की आय में बड़ा इजाफा करेगी, बल्कि उन्हें रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कदम साबित होगी।