10वीं 12वीं पास के लिए नवोदय विद्यालय में नौकरी पाने का मौका ! ₹56900 सैलरी , लैब अटेंडेंट और कई पदों पर भर्ती

Navoday Vidyalay Non Teaching Lab Attendent Recruitment 2025 : अगर आपने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की है तो आप सभी के लिए नवोदय विद्यालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है , नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से नॉन टीचिंग के कई पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें लैब अटेंडेंट के 165 पद है इसके अलावा 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए मल्टीटास्किंग स्टाफ के भी पद खाली हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो इन पदों पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने का शानदार मौका है।

नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से नॉन टीचिंग के इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस 14 नवंबर 2025 से शुरू है और एप्लीकेशन फॉर्म 4 दिसंबर 2025 तक भरे जाएंगे ऐसे में अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वह निर्धारित समय के भीतर नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

165 पदों पर जारी हुआ नोटिफिकेशन

नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से नॉन टीचिंग लैब अटेंडेंट के कुल 165 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है , जिसमें जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 78 पोस्ट , ईडब्ल्यूएस के लिए 16 पोस्ट , ओबीसी के लिए 33 पोस्ट , SC के लिए 28 पोस्ट और एसटी के लिए 10 पोस्ट आरक्षित किया गया है।

10वीं 12वीं पास अभ्यर्थी भर सकते हैं फॉर्म

नवोदय विद्यालय में लाइव अटेंडेंट का फॉर्म दसवीं पास अभ्यर्थी भर सकते हैं बसंती दसवीं पास के साथ-साथ लैब टेक्नीशियन में Diploma या Certificate होना चाहिए। या साइंस वर्ग के साथ 12वीं पास अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।

30 साल तक के अभ्यर्थी भर सकते हैं फॉर्म

नवोदय विद्यालय लाइव अटेंडेंट और नॉन टीचिंग के अन्य पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है , आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट भी मिलेगी।

आवेदन फीस

श्रेणीशुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस1700 रुपए
एससी/एसटी/पीएच/ईएसएम500 रुपए

कितना मिलेगा सैलरी ?

नवोदय विद्यालय में नॉन टीचिंग के पदों पर सेलेक्ट होने के बाद , अभ्यर्थियों को हर महीने लेवल 1 के अनुसार 18000 रुपए से लेकर 56900 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। ध्यान रहे इसके लिए अभ्यर्थियों का सिलेक्शन डियर 2 एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा।

How To Apply : आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in या https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर Navoday Vidyalay Non Teaching Lab Attendent Notification लिंक पर क्लिक करें।
  • अब New Registration विकल्प चुनकर अपनी सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई समस्त डिटेल्स सावधानी से दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • अंत में, भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

Leave a Comment