OICL Bharti 2025: बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस में ग्रेजुएशन यानी BA, BSC वालों के लिए निकली 300 पदों पर नौकरी

OICL Bharti 2025: बीमा कंपनी ओरिएंटल में ग्रेजुएशन यानी BA, BSC करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शानदार पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से प्रशासनिक अधिकारी के 300 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए कंपनी की तरफ से विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा ,

जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन में प्रशासनिक अधिकारी, AO जर्नलिस्ट के 285 पद , हिंदी अक्षर के 15 पद है। इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में 1 दिसंबर 2025 से भरे जाएंगे और आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 दिसंबर 2025 है। आवेदन शुरू होने के बाद योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹85000 के आसपास सैलरी मिलेगी, वहीं बेसिक सैलरी ₹50000 के आसपास होगी

जरूरी शैक्षणिक पात्रता

इसके लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु अभ्यर्थी किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।

फॉर्म भरने के लिए आयु सीमा

विवरण (Details)आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु25 वर्ष
अधिकतम आयु33 वर्ष
आयु गणना की तिथि01 नवंबर 2025
जन्म तिथि की सीमा02 नवंबर 1992 से 01 नवंबर 2000 के बीच (दोनों तिथियां शामिल)
अधिकतम आयु में छूट (SC/ST)5 वर्ष
अधिकतम आयु में छूट (OBC-NCL)3 वर्ष
अधिकतम आयु में छूट (दिव्यांग)10 वर्ष

एप्लीकेशन फीस

कैटेगरीफीस
जनरल/ ओबीसी / ईडब्ल्यूएस1000 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग250 रुपये

कैसे होगा सिलेक्शन ?

ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रशासनिक अधिकारी पद पर कई चरणों में किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में अभ्यर्थी के लिखित परीक्षा होगी , दूसरे चरण में अभ्यर्थी की मेंस परीक्षा होगी , फिर अभ्यर्थी का इंटरव्यू और अंत में डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन प्रोसेस होगा।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 1 दिसंबर 2025 से भरे जाएंगे और उससे पहले ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा , ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खोलने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट और डिटेल्स के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Leave a Comment