Old Pension Scheme Good News: पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए सबसे लोकप्रिय योजना मानी जाती है, पुरानी पेंशन योजना को लेकर समय-समय पर मांग उठती रहती है , उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है , योगी सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) की जगह पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने का आदेश जारी कर दिया है। इससे 270 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को सीधा फायदा मिलेगा , वित्त विभाग द्वारा पहले जारी किए गए शासनादेशों के आधार पर इन अधिकारियों को ओपीएस चुनने की अनुमति दी गई है।
प्रमुख सचिव आयुष, रंजन कुमार ने इस संबंध में निदेशक आयुर्वेद सेवाएं को आधिकारिक पत्र भेजा है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इन सभी चिकित्सा अधिकारियों को उत्तर प्रदेश रिटायरमेंट बेनीफिट रूल्स–1961 के तहत पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा , यह निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इन चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति वर्ष 2009 में हुई थी जबकि उनकी भर्ती का विज्ञापन 2003 में जारी किया गया था। पुराने विज्ञापन वर्ष को आधार मानते हुए सरकार ने इन्हें OPS ( Old Pension Scheme).के दायरे में लाने की मंजूरी दी है।
क्या है इसमें खास
- 270 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को मिलेगा ओपीएस का लाभ।
- पहले ये सभी NPS के अंतर्गत आते थे।
- सरकार ने वित्त विभाग के निर्देशों के आधार पर यह आदेश जारी किया।
- नियुक्ति वर्ष 2009 जबकि विज्ञापन वर्ष 2003 पुरानी पेंशन लागू करने का प्रमुख आधार।
- ओपीएस के लिए UP Retirement Benefit Rules–1961 लागू होंगे।
सरकार के इस निर्णय से संबंधित अधिकारियों में खुशी की लहर है , यह कदम उन कर्मचारियों के लिए भी उम्मीद जगाता है जो लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे थे।