PM Kisan 21th Installment 2000 Rupees Check: आज पीएम मोदी भेजेंगे ₹2000 ! Online ऐसे करें चेक मिला कि नहीं

PM Kisan 21th Installment 2025: देश भर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों का इंतजार आज समाप्त होने वाला है क्योंकि आज किसानों का जेब गर्म होने वाला है , आज किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 21वीं किस्त के ₹2000 ट्रांसफर किए जाएंगे , बता दे कि इस बार पीएम मोदी की तरफ से यह किस्त 19 नवंबर यानि आज बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थान से ट्रांसफर किया जाएगा , आज कल 18000 करोड रुपए की धनराशि वन क्लिक में ट्रांसफर की जाएगी , लाभार्थी किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

पैसा आते ही मोबाइल नंबर पर मिलेगा मैसेज

अगर आपने अपना मोबाइल नंबर पीएम किसान योजना पोर्टल पर अपडेट किया हुआ है तो ₹2000 की किस्त आते ही आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज प्राप्त हो जाएगा।

अगर आपके फोन पर मैसेज नहीं आता है तो आप अपना मोबाइल नंबर पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट करें ताकि पैसा आते आपके इनफॉरमेशन मिल जाए। आईए जानते हैं कैसे चेक करें 21वीं किस्त के 2000 रुपये का स्टेटस ?

PM Kisan 21th Installment 2000 Rupees Check: ऑनलाइन कैसे चेक करें ₹2000 स्टेटस

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी होने के बाद ऐसे चेक करें कि आपके बैंक खाते में ₹2000 मिला है या नहीं।

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर आपको ‘Know Your Status’ का बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना Aadhaar Number एंटर करना होगा।
  • इसके बाद बॉक्स में दिया गया कैप्चा कोड भरें।
  • अंत में Get Data वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

जाने क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार के द्वारा देश के करोड़ों किसानों के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है , इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई है , देश के करोड़ों किसानों की बैंक खाते में इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है यह सहायता कृषि कार्य के लिए दी जाती है , प्रत्येक वर्ष योजना के तहत कुल प्रत्येक किसान को 6000 रुपये दिए जाते हैं 6000 रुपये की यह धनराशि प्रत्येक 4 महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की किस्त के रूप में भेजा जाता है , अब तक किसानों की बैंक खाते में 20 किस्त का पैसा मिल चुका है अब सरकार की तरफ से आज 19 नवंबर यानि बुधवार को 21वीं किस्त पैसा भी ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Leave a Comment