RRB Group D Exam 2025 ( Previous Question Paper ) : रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर से शुरू ? देखें कैसा आएगा पेपर

RRB Group D Exam 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 की परीक्षा डेट को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है परीक्षा डेट के साथ-साथ अभ्यर्थियों का एग्जाम इंटीमेशन स्लिप भी जारी कर दिया गया है रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड इस बार ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से करने जा रहा है, ग्रुप डी की इस परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे? परीक्षा पैटर्न क्या होगा ? किस लेवल के प्रश्न पूछे जाते हैं? इन सब की जानकारी प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर को पढ़कर के अभ्यर्थी पता कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर वह पेपर होता है जो पिछले वर्षों में हुई ग्रुप डी की भर्ती में पूछी गई होती है , प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर को हल करना और उससे प्रेक्टिस करना सबसे अच्छे सोर्सेस में माना जाता है , Railway Group D Previous Years Question Paper को हल करने से अभ्यर्थी को परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझने सटीकता में सुधार और टाइम मैनेजमेंट भी समझने में मदद मिलती है।

RRB Group D Exam Pattern 2025 : जानिए कैसा होगा एग्जाम पैटर्न ?

रेलवे ग्रुप डी भर्ती CBT 1 पेपर जोकि कंप्यूटर आधारित होता है , कंप्यूटर आधारित इस पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, पेपर में कुल शॉप प्रश्न होते हैं जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थी को 90 मिनट यानी 1 घंटे 30 मिनट का समय मिलता है। पेपर में गणित सामान्य बुद्धि और तर्क सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता के प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा पैटर्न कैसा होगा इस टेबल में समझ सकते हैं !

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (Number of Questions)
गणित (Mathematics)30
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क (General Intelligence and Reasoning)30
सामान्य विज्ञान (General Science)25
सामान्य जागरूकता (General Awareness)15
कुल प्रश्न (Total Questions)100
परीक्षा का समय: 90 मिनट (Exam Duration: 90 Minutes)
परीक्षा का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

RRB Group D Exam Previous Years Question Paper : पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र (Previous Year Question Papers) विभिन्न शैक्षिक वेबसाइटों पर हिंदी PDF में है, आधिकारिक तौर पर, RRB अपने क्षेत्रीय पोर्टलों पर परीक्षा के बाद प्रश्न पत्रों के साथ उत्तर कुंजी (answer keys) जारी करता है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती तैयारी के लिए टिप्स

  • परीक्षा पैटर्न समझें , पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई के स्तर को समझने में मदद मिलेगी।
  • टाइम मैनेजमेंट (समय की समझ) , नियमित रूप से इन प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने से आपकी गति, सटीकता और समय प्रबंधन अर्थात समय को समझने में सुधार होगा।
  • विश्लेषण के माध्यम से, आप उन महत्वपूर्ण विषयों की पहचान कर सकते हैं जिन पर आपको अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

RRB Group D Exam Previous Years Question Paper Download PDF

  • रेलवे ग्रुप डी प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले रेलवे की वेबसाइट पर जाएं।
  • प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर पर क्लिक करें।
  • वर्ष सेलेक्ट करें।
  • अब Download RRB Group D Previous Years Question Paper पर क्लिक कर डाउनलोड करें।

Leave a Comment