RRB Group D Exam Date 2025 : इंडियन रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खबर है! रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने वाले एक करोड़ से ज्यादा छात्र-छात्राओं की जानकारी के लिए बता दे रेलवे ग्रुप डी के लिए शुरू होने परीक्षा स्थगित कर दी गई है। रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा इस बार 17 नवंबर 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक होना था जिसे अब स्थगित कर दिया गया है , ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आरआरबी ग्रुप डी योग्यता को लेकर कोर्ट में मामला पहुंच गया था। अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से रेलवे ग्रुप डी की नई परीक्षा डेट जारी की जाएगी और उसके बाद परीक्षा का आयोजन होगा।
10वीं और आईटीआई पास लाखों छात्र-छात्राओं ने रेलवे ग्रुप डी का फॉर्म भरा हुआ है , अभ्यर्थियों के लिए करियर बनाने का यह एक शानदार मौका है। अभ्यर्थी की जानकारी के लिए बता दे रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड परीक्षा की नई डेट एग्जाम इंटीमेशन स्लिप और हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड को रेलवे की वेबसाइट पर जारी करेगा जहां से अभ्यर्थी डाउनलोड कर पाएंगे।
RRB Group D New Exam Date : कब होगी रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा ? नई परीक्षा डेट
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2025 स्थगित होने के बाद अभ्यर्थी के मन में सवाल है कि रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा अब कब तक आयोजित की जाएगी ? हालांकि इस सवाल का जवाब अभी आधिकारिक तौर पर रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से डाउनलोड किया गया है , लोगों की उम्मीद है की नई परीक्षा तिथि दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 के बीच अनाउंस की जाएगी , अभ्यर्थी परीक्षा की लेटेस्ट अपडेट और अधिसूचना के लिए रेलवे की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर संपर्क बनाए रखें।
Railway Group D Exam 2025 – Exam Intimation Slip & Admit Card, यहां मिलेगा
RRB की वेबसाइट rrbcdg.gov.in और विभिन्न क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टलों पर जल्द ही एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही अपडेट लेते रहें।
रेलवे की ओर से हुई कानूनी बाधाओं के समाधान के बाद भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू हो चुकी है, जल्द ही नहीं परीक्षा डेट आएगी।
कुल 32438 पदों के लिए होगी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के तहत कुल 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए लगभग 1.08 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है , इस परीक्षा के माध्यम से रेलवे में निम्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी
- असिस्टेंट (S&T)
- असिस्टेंट (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट कैरिज और वैगन
- असिस्टेंट लोको शेड (डीजल/इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट टीएल एंड एसी
- ट्रैकमेंटेनर-IV
- पॉइंट्समैन
- अन्य तकनीकी व सहायक पद
रेलवे ग्रुप डी में कई चरणों में होगा सिलेक्शन
रेलवे ग्रुप डी के लिए अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कई स्टेप्स में किया जाता है प्रथम स्टेप में अभ्यर्थी को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) देनी होती है , दूसरे स्टेट में अभ्यर्थी का शारीरिक टेस्ट होता है, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट होता है।
ऐसा होता है परीक्षा पैटर्न ! इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
| विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| जनरल साइंस | 25 |
| गणित | 25 |
| जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग | 30 |
| जनरल अवेयरनेस एवं करेंट अफेयर्स | 20 |
| कुल प्रश्न | 100 |
कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड ?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक होने वाली परीक्षा स्थगित करने के बाद अब नई परीक्षा डेट जारी की जाएगी , परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम इंटीमेशन स्लिप जारी होगा और परीक्षा से तीन और चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा। जिसके बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से रेलवे की वेबसाइट और रीजनल रेलवे की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।