RRB Group D Exam date OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 का नया एग्जामिनेशन डेट जारी कर दिया गया है , रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से नोटिस जारी की गई है नोटिस के अनुसार ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन अब 27 नवंबर 2025 से लेकर के 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी कर दिया गया है, अभ्यर्थियों का एग्जामिनेशन सिटी स्लिप भी 19 नवंबर 2025 को जारी हो जाएगा, जिसमें अभ्यर्थी परीक्षा शहर की जानकारी और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देख पाएंगे।
इतना ही नहीं रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने बताया कि , परीक्षा के चार दिन पहले अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड यानी हॉल टिकट जारी किया जाएगा हॉल टिकट लिंक एक्टिवेट होने के बाद अभ्यर्थी के आईडी पर मैसेज जाएगा जिससे अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card) यानी हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।
RRB Group D Exam Intimation Slip 19 नवंबर को होगा जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से 19 नवंबर को रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 सभी अभ्यर्थियों का एग्जाम इंटीमेशन स्लिप जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थी रेलवे की ओरिजिनल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके अपना-अपना एग्जाम इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं, एग्जाम इंटीमेशन स्लिप में अभ्यर्थी परीक्षा शहर की जानकारी और डेट जान पाएंगे।
RRB Group D Exam 2025 , 23 और 24 नवंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

जिन-जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा 27 नवंबर 2025 को होगा उन सभी अभ्यर्थियों का आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 23 या 24 नवंबर को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। बोर्ड ने बताया कि अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 या 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
RRR Group D Exam 2025
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
|---|---|
| पद का नाम | ग्रुप डी (लेवल 1) |
| विज्ञापन संख्या | CEN No. 08/2024 |
| कुल रिक्तियां | 32,438 |
| पे लेवल | 7वें सीपीसी का लेवल 1 |
| परीक्षा प्रकार | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| भर्ती स्तर | केंद्रीयकृत रोजगार – अखिल भारतीय |
| परीक्षा तिथि | 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 |
| परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी होने की तिथि | 19 नवंबर 2025 (संभावित) |
| प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी होने की तिथि | परीक्षा से 4 दिन पहले |
| परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन (CBT) |
| परीक्षा की अवधि | 90 मिनट |
| कुल प्रश्न | 100 (वस्तुनिष्ठ प्रकार) |
| नेगेटिव मार्किंग (नकारात्मक अंकन) | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती |
| न्यूनतम योग्यता अंक | UR/EWS: 40%, OBC (NCL): 30%, SC/ST: 30% |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
17 नवंबर को होनी थी परीक्षा
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक होना था हालांकि कोर्ट में इस भर्ती से जुड़ा मामला फंसने की वजह से परीक्षा निश्चित डेट पर ना हो सकी , ऐसे में अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से नया परीक्षा डेट जारी कर दिया गया है।
RRB Group D Exam Intimation Slip Download PDF – ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम इंटीमेशन स्लिप
19 नवंबर से आरआरबी की वेबसाइट से एग्जाम इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
एग्जाम इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेटस को फॉलो करें।
- सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर आने के बाद CEN 08/2024 (Group D – Level1) पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद “RRB Group D Exam Intimation Slip Download PDF” पर क्लिक करें।
- क्लिक करते एक नए विंडो खुलेगा , यहां पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालें और लॉगिन करें।
- Login करते ही स्क्रीन पर आपका एग्जाम इंटीमेशन स्लिप दिख जाएगा।
- डाउनलोड या प्रिंट बटन पर क्लिक कर इसे निकाल सकते हैं।
आईए जानते हैं कैसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड ?
RRB Railway Group D Admit Card Download : एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
- रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद अब ” RRB Railway Group D Admit Card Download PDF Link ” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- एडमिट कार्ड आ जाएगा डाउनलोड या प्रिंट बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर पाएंगे।
| RRR Group D Exam Intimation Slip Download | Link Active on 19 November Click Here |
| RRR Group D Admit Card 2025 | www.rrbcdg.gov.in |