RRB NTPC UG Result 2025: रेलवे एनटीपीसी यूजी का रिजल्ट इस दिन होगा जारी , रजिस्ट्रेशन नंबर से ऐसे कर सकेंगे चेक

RRB NTPC UG Result 2025: रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट का फॉर्म भरने वाले और परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है! रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जल्द ही रेलवे एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा , हालांकि रेलवे की तरफ से इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट और ओरिजिनल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।

ध्यान रहे रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी के पास रोल नंबर , रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ पता होना चाहिए , इसके बाद रिजल्ट जारी होने के बाद आप इन डिटेल्स को भर के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

जानिए कब जारी होगा Railway NTPC UG Result 2025 ?

रेलवे NTPC नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC-UG) भर्ती के लिए सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त 2025 से लेकर के 9 सितंबर 2025 के बीच किया गया था। परीक्षा समाप्त हुए तकरीबन एक डेढ़ महीने से अधिक हो चुका है , परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी 20 सितंबर 2025 तक ऑब्जेक्शन करने का मौका मिला था हालांकि अब तक डेढ़ महीना हो चुका है, अब जल्द ही रेलवे एनटीपीसी का रिजल्ट आ सकता है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे एनटीपीसी का रिजल्ट नवंबर महीने के किसी भी दिन अब आ सकता है।

विवरणतिथि / अनुमान
परीक्षा का नामरेलवे नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC-UG)
सीबीटी-1 परीक्षा की तिथि7 अगस्त से 9 सितंबर 2025
आंसर-की जारी होने की तिथि15 सितंबर 2025
ऑब्जेक्शन लेने की अंतिम तिथि20 सितंबर 2025
परिणाम जारी होने का अनुमाननवंबर 2025 (संभावित)

रेलवे के 3445 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट 12th लेवल के कुल 3445 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें कई पद जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क शामिल थे।

How To Check Result : रेलवे एनटीपीसी यूजी रिजल्ट कैसे चेक करें स्टेप्स

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एनटीपीसी सीजी रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी को निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे। ध्यान रहे अभी रिजल्ट चेक करने की लिंक एक्टिवेट नहीं हुई है।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज के Latest Notices सेक्शन में RRB NTPC UG Result 2025 PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही पीडीएफ रिजल्ट आ जाएगा।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
  • गूगल क्रोम की Find in Page का उपयोग करके डायरेक्ट रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF ओपन हो जाएगी।
  • पीडीएफ में रोल नंबर होने के बाद , अभ्यर्थी अगले स्टेप के लिए क्वालीफाई होगा।

ध्यान रहे , रेलवे एनटीपीसी CBT 1 रिजल्ट में पास हुए अभ्यर्थियों को CBT 2 परीक्षा में भी भाग लेना होगा।

RRB NTPC UG Result 2025www.rrbcdg.gov.in

Leave a Comment