UP BC Sakhi Bharti 2025: 153 ग्राम पंचायतों में होगी बीसी सखी भर्ती , देखें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

UP BC Sakhi Bharti 2025 : ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं को और अधिक सरल, सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए बलरामपुर जिले की 153 ग्राम पंचायतों में बीसी सखी (Banking Correspondent Sakhi) की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है , आवेदन की अंतिम तिथि जल्द जारी होगी, जबकि इच्छुक महिलाएं रिक्त पंचायतों की सूची संबंधित विकासखंड कार्यालय से प्राप्त कर सकती हैं , इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को घर पर ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे उनके समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

जानें बीसी सखी का क्या होता है काम

डीसी मनरेगा/एनआरएलएम सुशील अग्रहरि के अनुसार, बीसी सखी ग्रामीणों और बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करेंगी , आधुनिक तकनीक आधारित माइक्रो एटीएम और हैंडहेल्ड डिवाइस के माध्यम से वे घर-घर जाकर कई बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराएंगी , जैसे

  • नकद जमा करना
  • नकद निकासी
  • खाते का बैलेंस चेक
  • सरकारी योजनाओं की धनराशि की जानकारी
  • अन्य बेसिक बैंकिंग सुविधाएँ

स्थानीय स्तर पर रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा

जिला मिशन प्रबंधक विवेक गोदर ने बताया कि इस पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा , BC Sakhi का पद न केवल वित्तीय सशक्तिकरण बढ़ाएगा, बल्कि महिलाओं को ग्रामीण बैंकिंग प्रणाली का अहम हिस्सा भी बनाएगा।

बीसी सखी बनने की योग्यता

अगर कोई महिला बीसी सखी बनना चाहती है तो महिला के पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए।

  • महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य हों
  • महिला कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के पास मोबाइल और इंटरनेट की ज्ञान होनी चाहिए।
  • महिला ग्राम पंचायत की स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला पुर ग्राम पंचायत में घूमने की भ्रमण करने के लिए तैयार होनी चाहिए।

कैसे होगा आवेदन ?

  • इच्छुक महिलाएं अपने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आवेदन करेंगी।
  • चयन प्रक्रिया सीडीओ की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी।

यह योजना न केवल ग्रामीण बैंकिंग को मजबूत करेगी बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Comment