UP Home Guard Full Notification Out 2025: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है! 15 साल से होमगार्ड का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए आखिरकार होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, पूरे उत्तर प्रदेश में कुल होमगार्ड के 41424 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है , यह नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से 17 नवंबर को जारी की गई है , इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस 18 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगा और ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।
यूपी होमगार्ड के लिए 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक होगा आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से जारी यूपी होम गार्ड नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक भरा जाएगा।
| विवरण | प्रारम्भ तिथि | अन्तिम तिथि |
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 18-11-2025 | 17-12-2025 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि | 18-11-2025 | 17-12-2025 |
| जमा किए गए शुल्क के समायोजन की तिथि | 18-11-2025 | 20-12-2025 |
UP Home Guard Eligibility: यूपी होमगार्ड फॉर्म भरने के लिए योग्यता ?
- यूपी होमगार्ड फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी किसी भी विद्यालय बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए
- अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी।
- ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट , SC और ST वर्ग को 5 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
Physical Eligibility, यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता और ऊंचाई
| श्रेणी | वर्ग | पुरुष अभ्यर्थी (न्यूनतम ऊँचाई) | महिला अभ्यर्थी (न्यूनतम ऊँचाई) |
|---|---|---|---|
| ऊँचाई (Height) | सामान्य / SC / OBC | 168 सेमी | 152 सेमी |
| ST (अनुसूचित जनजाति) | 160 सेमी | 147 सेमी | |
| वजन (Weight) | सभी वर्ग | लागू नहीं | 40 किलोग्राम (न्यूनतम) |
यूपी में होमगार्ड के लिए कितनी दौड़ मांगी गई है ?
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थी को दौड़ पूरी करनी होगी , पुरुष वर्ग के अभ्यर्थी को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में और महिला को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
| अभ्यर्थी | दूरी (Distance) | समय सीमा (Time Limit) |
|---|---|---|
| पुरुष अभ्यर्थी | 4.8 किमी | 28 मिनट |
| महिला अभ्यर्थी | 2.4 किमी | 16 मिनट |
UP Home Guard Notification , District Wise Post: जिलावार नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से यूपी होमगार्ड के कुल 41424 पदों के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में नोटिफिकेशन जिला वार जारी कर दिया गया है , नोटिफिकेशन में जिला बार पदों की संख्या प्रदर्शित की गई है।
यूपी होमगार्ड जिलावार पदों की संख्या
| क्र.सं. | जनपद नाम | रिक्तियों की संख्या / खाली पद |
|---|---|---|
| 1 | आगरा | 1232 |
| 2 | फ़िरोज़ाबाद | 484 |
| 3 | मैनपुरी | 383 |
| 4 | मथुरा | 489 |
| 5 | अलीगढ़ | 853 |
| 6 | एटा | 329 |
| 7 | हाथरस | 495 |
| 8 | कासगंज | 299 |
| 9 | बरेली | 761 |
| 10 | बदायूं | 629 |
| 11 | पीलीभीत | 451 |
| 12 | शाहजहाँपुर | 720 |
| 13 | मेरठ | 688 |
| 14 | गाजियाबाद | 102 |
| 15 | बुलन्दशहर | 663 |
| 16 | बागपत | 218 |
| 17 | हापुड़ | 268 |
| 18 | गौतमबुद्ध नगर | 421 |
| 19 | मुरादाबाद | 462 |
| 20 | रामपुर | 382 |
| 21 | अमरोहा | 354 |
| 22 | बिजनौर | 573 |
| 23 | सम्बल | 560 |
| 24 | सहारनपुर | 586 |
| 25 | मुज़फ्फरनगर | 395 |
| 26 | शामली | 307 |
| 27 | अयोध्या | 452 |
| 28 | बाराबंकी | 615 |
| 29 | सुल्तानपुर | 551 |
| 30 | अम्बेडकर नगर | 434 |
| 31 | अमेठी | 453 |
| 32 | चित्रकूट | 242 |
| 33 | हमीरपुर | 340 |
| 34 | बांदा | 481 |
| 35 | महोबा | 111 |
| 36 | गोण्डा | 826 |
| 37 | बहराइच | 659 |
| 38 | बलरामपुर | 551 |
| 39 | श्रावस्ती | 221 |
| 40 | झाँसी | 456 |
| 41 | ललितपुर | 188 |
| 42 | जालौन | 433 |
| 43 | कानपुर नगर | 1947 |
| 44 | कानपुर देहात | 380 |
| 45 | इटावा | 485 |
| 46 | फतेहगढ़ | 420 |
| 47 | कन्नौज | 320 |
| 48 | औरैया | 332 |
| 49 | लखनऊ | 1371 |
| 50 | हरदोई | 1072 |
| 51 | सीतापुर | 927 |
| 52 | रायबरेली | 472 |
| 53 | खीरी | 629 |
| 54 | उन्नाव | 738 |
| 55 | आज़मगढ़ | 867 |
| 56 | मऊ | 318 |
| 57 | बलिया | 704 |
| 58 | बस्ती | 537 |
| 59 | सिद्धार्थनगर | 419 |
| 60 | संतकबीर नगर | 252 |
| 61 | गोरखपुर | 830 |
| 62 | कुशीनगर | 624 |
| 63 | देवरिया | 667 |
| 64 | महाराजगंज | 462 |
| 65 | मिर्ज़ापुर | 476 |
| 66 | भदोही | 43 |
| 67 | सोनभद्र | 250 |
| 68 | प्रयागराज | 1219 |
| 69 | फतेहपुर | 583 |
| 70 | प्रतापगढ़ | 726 |
| 71 | कौशाम्बी | 290 |
| 72 | वाराणसी | 1004 |
| 73 | गाज़ीपुर | 693 |
| 74 | जौनपुर | 900 |
| 75 | चन्दौली | 350 |
Application Fees , यूपी होमगार्ड का फॉर्म भरने के लिए आवेदन फीस
यूपी होमगार्ड भर्ती का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी को आवेदन फीस जमा करना होगा , आरक्षित वर्ग के अनुसार आवेदन फीस नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क (Application Fee) |
|---|---|
| सामान्य (General) | 400 रुपये |
| ओबीसी (OBC) | 400 रुपये |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 400 रुपये |
| एससी (SC) | 300 रुपये |
| एसटी (ST) | 300 रुपये |
| दिव्यांग (PH/Disabled) | 300 रुपये |
यूपी होमगार्ड में कैसे होगा सिलेक्शन ?
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कई स्टेप्स में किया जाएगा।
- पहले चरण में अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
- दूसरे चरण में अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट होगा।
- फिर अभ्यर्थी का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।
- अंत में अभ्यर्थी का मेडिकल टेस्ट होगा।
लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी से सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे , जो कल 100 अंक का होगा , जिसके लिए अभ्यर्थी को 2 घंटे का समय मिलेगा।
UP Homeguard 2025 Apply Online : यूपी होमगार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें ?
उत्तर प्रदेश होमगार्ड का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन करें।
OTR रजिस्ट्रेशन करने के बाद निम्न स्टेप से फॉर्म भर सकते हैं।
- सबसे पहले अप पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpg.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद UP Homeguard Application Form 2025 पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलेगा यहां पर अपना UP Homeguard OTR Number और अन्य डिटेल्स डालकर लॉगिन करें।
- अब पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
- सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी अपलोड करें।
- अंत में फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
| ऑनलाइन आवेदन | Click Here |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन | Click Here |