UP Samvida Bharti 2025: उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम में संविदा पर निकली ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती ! सैलरी ₹25000 महीने

UP Samvida Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तैयारी और तलाश कर रहे हैं अभ्यर्थियों के लिए संविदा पर ऑफिस असिस्टेंट अर्थात कार्यालय सहायक की भर्ती का आयोजन किया गया है आउटसोर्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश , राज्य पर्यटन निगम में यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है , सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

उ.प्र. राज्य पर्यटन निगम में ऑफिस असिस्टेंट सुमित कई पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है हालांकि ऑफिस असिस्टेंट के केवल 7 पद खाली है , यह नियुक्ति आउटसोर्स के आधार पर की जाएगी , इसका नोटिफिकेशन Lead Resource Security and Manpower Services कंपनी के द्वारा जारी किया गया है।

25 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

सेवायोजन पोर्टल पर ” उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम” में Office Assistant के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 25 नवंबर तक भर सकते हैं , इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 17 नवंबर से शुरू है।

देखें क्या है फॉर्म भरने की योग्यता ?

यूपी राज्य पर्यटन निगम में ऑफिस असिस्टेंट का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।

18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी को मौका

यूपी State Tourism Corporation ऑफिस असिस्टेंट भर्ती लिए 18 वर्ष से लेकर के 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं , ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित करके की कैटेगरी में आते हैं उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।

हर महीने मिलेगा ₹25000 सैलरी

यूपी राज्य पर्यटन निगम में ऑफिस असिस्टेंट अर्थात कार्यालय सहायक के पद पर चयनित होने पर अभ्यर्थियों को हर महीने ₹25000 तक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य आउटसोर्स सुविधा भी मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? जाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने हेतु निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार की सेवायोजन वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in को खोलें।
  • सेवायोजन वेबसाइट खोलने के बाद Register करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • Login करने के बाद अपना प्रोफाइल तैयार करें।
  • प्रोफाइल तैयार हो जाने के बाद ” नौकरी के लिए आवेदन करें ” पर क्लिक करें।
  • अब राज्य पर्यटन निगम ऑफिस असिस्टेंट के लिए अप्लाई करें।

ध्यान रहे इसके लिए केवल ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी ही अप्लाई कर सकते हैं , ऑनलाइन एप्लीकेशन और करने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2025 है।

Leave a Comment